जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या,
केराकत के बलईपुर गांव में वारदात, मृतक पर दर्ज थे करीब एक दर्जन मुकदमे; संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी केराकत गिरीन्द्र सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस को बलईपुर गांव में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वह केराकत थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



