आजमगढ़ में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Newly appointed officials received a warm welcome in Azamgarh, workers showed enthusiasm

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बाद जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। बुधवार को जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मोर्चों पर नवनियुक्त प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, एससीएसटी आयोग सदस्य तीजाराम समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों सत्येंद्र गौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, तारकेश्वर सिंह जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, सौदागर भारती जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, नंदलाल गोंड जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अलका सिंह जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे देश में एक बार फिर से कमल खिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी चुनौतियों के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश दुबे ने किया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड, सुजीत सिंह टीका, विपिन राय, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज गिरी, जयप्रकाश सिंह, विनय उपाध्याय, जोहान सोनकर, विभा बरनवाल, सुमन राठौर, विजयलक्ष्मी मिश्रा, मिथिलेश पांडेय, अंजना सिंह, देवेश गोंड, संतोष गोंड, विजय कुमार गोंड अरविंद गोंड, काली प्रसाद गोंड, आत्माराम गोंड, दिनेश गोंड, अवनीश मिश्रा, अतुल गोंड, संजय गोंड, संदीप गोंड, संतोष गोंड समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button