Azamgarh news :जनपद के मुबारकपुर पुलिस ने प्रतिबंधित माझा बेचने वाले को किया गिरफ्तार तो फूलपुर पुलिस और रौनापार पुलिस ने साइबर फ्राड का रुपया कराया वापस और कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सुरूर के तहत 12 के खिलाफ किया कार्यवाही
जनपद के मुबारकपुर पुलिस ने प्रतिबंधित माझा बेचने वाले को किया गिरफ्तार तो फूलपुर पुलिस और रौनापार पुलिस ने साइबर फ्राड का रुपया कराया वापस और कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सुरूर के तहत 12 के खिलाफ किया कार्यवाही

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर मांझा बरामद किया। वहीं, थाना फूलपुर एवं रौनापार की साइबर टीमों ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि वापस कराई तथा थाना कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की।
01. थाना मुबारकपुर: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 05 कुची बरामद
दिनांक 13.10.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर, पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला कटरा स्थित कटरा तिराहे पर दबिश देकर अवैध रूप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहे अभियुक्त मो0 सिब्तैन पुत्र अली कौशर, निवासी मोहल्ला कटरा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 05 कुची प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 367/2026, धारा 223, 125 बीएनएस एवं धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986।
02. थाना फूलपुर एवं रौनापार: साइबर धोखाधड़ी के शिकार 02 पीड़ितों के कुल 11,938 रुपये वापस कराए गए
थाना फूलपुर: आवेदक के साथ दिनांक 22.06.2026 को फर्जी संदेश के माध्यम से धनराशि वापस मांगने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 25,000 रुपये निकाल लिए गए थे। शिकायत संख्या 33106260145361 के संबंध में थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा संबंधित बैंक से समन्वय कर नियमानुसार कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में 9,938 रुपये वापस कराए गए।
थाना रौनापार: आवेदक का मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उसके बैंक खाते से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी। इस संबंध में शिकायत संख्या 33106260150177 दर्ज कराई गई थी। थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से समन्वय कर धोखाधड़ी की धनराशि में से 30,087.10 रुपये विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए। इनमें से 2,000 रुपये दिनांक 13.10.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि वापस कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।
साइबर पुलिस टीम: थाना फूलपुर से उ0नि0 दयानन्द एवं म0आ0 पूजा पाण्डेय तथा थाना रौनापार की साइबर टीम।
03. थाना कोतवाली: ऑपरेशन सड़क पर सूरूर के तहत 12 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन सड़क पर सूरूर के तहत दिनांक 13.10.2026 को सड़क अथवा सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे कुल 12 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने की चेतावनी दी गई।
आजमगढ़ पुलिस की अपील: आमजन सार्वजनिक स्थानों, सड़कों अथवा सड़क किनारे शराब का सेवन न करें। ऐसा करते पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध से पीड़ितों की सहायता एवं जनपद में सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।



