आजमगढ़:आशा संगिनी ने मुख्यमंत्री नामित 12 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन 

12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा बहनों की हुंकार हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दो

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की समस्त आशा कार्यकर्तियों एवं संगिनी फैसिलिटेटर बहनों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की लाखों आशा बहनें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर योगदान देने के बावजूद उनकी अनेक समस्याओं का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।समस्त आशा कार्यकर्तियों एवं संगिनी फैसिलिटेटर बहनों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए तथा उनके कार्य के अनुरूप नियमित सेवा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। समस्त आशा कार्यकर्तियों का 21,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय तत्काल लागू किया जाए।

समस्त संगिनी फैसिलिटेटर बहनों का 26,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय तत्काल लागू किया जाए।आशा एवं संगिनी बहनों तथा उनके परिवार के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आकस्मिक बीमारी अथवा उपचार की स्थिति में उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। आशा एवं संगिनी बहनों के लंबित मानदेय, प्रोत्साहन राशि एवं अन्य बकाया भुगतानों का समयबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।आशा कार्यकर्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी 12 सूत्री मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button