पवई के बहरामपुर में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन,840 पशुओं को वितरित की गई दवाएं

Animal health camp organised in Baharampur, Powai; medicines distributed to 840 animals

नरसिंह पवई (आजमगढ़)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड पवई के ग्राम बहरामपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 पशुपालक उपस्थित रहे, जबकि 840 पशुओं को दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान पशुओं का मौके पर ही उपचार भी किया गया।शिविर का उद्घाटन प्रांतीय परिषद सदस्य राममनी यादव ने किया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालमणि प्रजापति एवं पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत पांडेय ने पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, उपचार एवं देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।शिविर में विजय कुमार, राजेश, हरिवंश, राममूरत यादव, पारस, ललित यादव, दयाराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button