Azamgarh news :चोरी का सामान खरीदना पड़ा भारी ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 05 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद चोरी के आभूषण खरीदने वाले 02 सोनार 4 चांदी के पायल के साथ गिरफ्तार

चोरी का सामान खरीदना पड़ा भारी ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 05 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद चोरी के आभूषण खरीदने वाले 02 सोनार 4 चांदी के पायल के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

दिनांक 24/25.09.2026 की रात्रि थाना निजामाबाद क्षेत्रान्तर्गत फरिहा चौक स्थित ओम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹60,000/- नकद चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के अनावरण हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम में दिनांक 16.10.2026 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा दो थाना (तरवां व निजामाबाद) क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 05 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से लगभग 9.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, अवैध असलहे-कारतूस, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त धनराशि से खरीदी गई बिना नम्बर प्लेट की अर्टिगा कार बरामद हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में चोरी के आभूषण खरीदने वाले सोनारों के नाम प्रकाश में आए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.10.2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव एवं उ0नि0 चिरांशु मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के आभूषण खरीदने वाले दोनों सोनार मोहम्मदपुर नहर पुलिया के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों अभियुक्त भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की 04 चांदी की पायल बरामद हुई।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को दिनांक 17.10.2026 को समय करीब 11:10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ओम प्रकाश खत्री पुत्र दीनानाथ खत्री निवासी धुंधी कटरा, थाना कोतवाली शहर, जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 46 वर्ष तथा आशीष सोनी पुत्र सुरेश सोनी निवासी कोरांव, थाना कोरांव, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि सुनील पुत्र छोटक निवासी तेन्दुआ खुर्द, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर उनके यहां चोरी के आभूषण बेचता था। लगभग 15 दिन पूर्व भी उसने चोरी के आभूषण बेचे थे तथा वाहन खरीदने के नाम पर अग्रिम धनराशि ली थी। शेष आभूषण देने के लिए उन्हें आजमगढ़ बुलाया गया था, लेकिन यहां आने पर पता चला कि सुनील जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा चोरी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त से संबंधित अन्य तथ्यों एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button