Azamgarh news :जनपद के 26 थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी 

जनपद के 26 थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पर्यवेक्षण अधिकारी क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाओं हेतु 102 एवं 108 तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत की गई कार्यवाही का विवरण-

1. जनपद के कुल 26 थानों में जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

2. कुल 94 ग्राम पंचायतों/वार्डों एवं स्कूल-कॉलेजों में 101 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

3. कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 2,106 महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों/छात्रों को जागरूक किया गया।

4. जागरूकता हेतु 1,502 प्रिंटेड सामग्री वितरित की गई तथा 20 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गईं।

5. सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वाले 99 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

6. एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 70 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 1,237 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें से 880 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई तथा 02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

7. कुल 413 प्राइवेट टैक्सी/वाहनों की चेकिंग कर सत्यापन की कार्रवाई की गई।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा महिला अपराधों की रोकथाम हेतु जनजागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button