Azamgarh news :स्पेशल पिंक समाधान दिवस के तहत महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश
स्पेशल पिंक समाधान दिवस के तहत महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.10.2026 को जिलाधिकारी के समन्वय से स्पेशल पिंक समाधान दिवस (मिशन शक्ति तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना तथा उन्हें सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न करने तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता के साथ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।



