Azamgarh news :सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर द्वारा थाना मुबारकपुर पुलिस एवं पीएसी बल के साथ कस्बा व बाजार में पैदल गश्त कर व्यापारियों एवं दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों से किया संवाद
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर द्वारा थाना मुबारकपुर पुलिस एवं पीएसी बल के साथ कस्बा व बाजार में पैदल गश्त कर व्यापारियों एवं दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों से किया संवाद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 17.10.2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर एवं प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर द्वारा थाना मुबारकपुर पुलिस एवं पीएसी बल के साथ कस्बा मुबारकपुर में रोडवेज, बड़ी एजेंटी, छोटी एजेंटी एवं नगरपालिका समोधी तिराहा सहित प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की गई।
इस दौरान व्यापारियों एवं दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आजमगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।



