Azamgarh news :ऑपरेशन कनविक्शन के तहत लूट के आरोपी को न्यायालय ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 5 हजार रूपये जुर्माने की सुनाई सजा 

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत लूट के आरोपी को न्यायालय ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 5 हजार रूपये जुर्माने की सुनाई सजा 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

बरदह थाने के उ0नि0 श्री जयचन्द भारती ने लिखित तहरीर दी थी कि अभियुक्त दिनेश चौरसिया उर्फ टेनी पुत्र रामधनी निवासी राजेपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के द्वारा पट्टे मे कीली लगाकर रास्ते ट्रक को पंचर कर डरा धमकाकर लूट लेना ।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना बरदह पर मु0अ0सं0-26/2015 धारा-399,401 भादवि पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।

मुकदमा उपरोक्त में 7 गवाह परीक्षित हुए है ।

जिसके क्रम में आज दिनांक-17.10.2026 को मा0 न्यायालय एएसजे/ एन्टीकरप्शन(SPL) कोर्ट नं0-1 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दिनेश चौरसिया उर्फ टेनी पुत्र रामधनी निवासी राजेपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 5 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button