Azamgarh news :शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी द्वारा थाना सिधारी एवं कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर किया जनसंवाद
शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी द्वारा थाना सिधारी एवं कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर किया जनसंवाद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में शारदीय नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 17.10.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी द्वारा थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक सिधारी तथा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई एवं स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आजमगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।



