Azamgarh News:मॉडल सीएलएफ उड़ान की वार्षिक आमसभा संपन्न, उत्कृष्ट समूहों को किया गया पुरस्कृत

मॉडल सीएलएफ उड़ान की वार्षिक आमसभा संपन्न, उत्कृष्ट समूहों को किया गया पुरस्कृत

 

आजमगढ़ विकास खंड ठेकमा के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को मॉडल सीएलएफ उड़ान आजीविका संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन ऑपरेटर सचिन चौबे ने किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राजबहादुर पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों की प्रगति और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोशन राम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नियमित बचत और आजीविका गतिविधियों से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सभी समूह नियमित बैठक करें और बेहतर कार्य कर अन्य समूहों के लिए प्रेरणा बनें।

 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विनोद चौहान, चंदन दुबे सहित समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button