Azamgarh news :जान से मारने की नीयत से हमला करने एवं धमकी देने के आरोपी को गंभीरपुर पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

जान से मारने की नीयत से हमला करने एवं धमकी देने के आरोपी को गंभीरपुर पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ पर पीड़िता द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 15.10.2026 को समय करीब 20:00 बजे बकरी बांधने के विवाद को लेकर विपक्षी रामअवतार पुत्र महाबल निवासी ग्राम बभनगांवा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 247/2026 धारा 109(1)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 18.10.2026 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामअवतार पुत्र महाबल निवासी ग्राम बभनगांवा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12:05 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button