Azamgarh news :थाना निजामाबाद के ग्राम गन्धुवई में बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
थाना निजामाबाद के ग्राम गन्धुवई में बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह की रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति किया गया जागरूक
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 18.10.2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल कल्याण विभाग के समन्वय से थाना निजामाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गन्धुवई में बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इसकी रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करना तथा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। इस दौरान आमजन को बाल विवाह रोकने तथा महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त भविष्य के निर्माण में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी-
1. निरीक्षक निहार नंदन, प्रभारी थाना एएचटी।
2. निरीक्षक राकेश सिंह, थाना प्रभारी निजामाबाद।
3. प्रीति उपाध्याय, महिला एवं बाल कल्याण विभाग।
4. अन्नू सिंह, महिला एवं बाल कल्याण विभाग।
5. संजय शाही, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098।
6. चित्रांशु मिश्रा, चौकी प्रभारी फरिहा।
7. प्रियंका तिवारी, चौकी प्रभारी बदरका।
8. पूनम विश्वकर्मा, प्रभारी मिशन शक्ति अभियान।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



