Azamgarh news :युवक की हत्या के आरोप में मेहनगर पुलिस ने 01 युवती एवं 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
युवक की हत्या के आरोप में मेहनगर पुलिस ने 01 युवती एवं 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज अंतर्गत धरमपुर निवासी चंद्रभान राम पुत्र स्व0 शालिम राम द्वारा थाना मेंहनगर पर तहरीर दी गई कि उनका 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार दिनांक 15.10.2026 को शाम करीब 4 बजे कोचिंग पढ़ाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब 8 बजे उसने फोन पर बताया कि वह उस दिन घर नहीं आएगा तथा अगले दिन सुबह वापस आएगा। इसके बाद वादी को सूचना मिली कि उनका पुत्र मृत अवस्था में एक युवती के घर पड़ा है। वादी द्वारा युवती एवं सुमित पुत्र जयप्रकाश निवासी करनेहुआ, थाना मेंहनगर पर हत्या करने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 349/2026 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में थाना मेंहनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.10.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित युवती एवं अभियुक्त सुमित पुत्र जयप्रकाश निवासी करनेहुआ, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को पवनी कला, थाना मेंहनगर क्षेत्र से समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



