Azamgarh news :मिशन शक्ति के तहत 26 थानों के अंतर्गत 74 ग्राम पंचायतों/वार्डों एवं स्कूल-कॉलेजों में 99 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 2,609 महिला-पुरुष एवं छात्र-छात्राएं जागरूक

मिशन शक्ति के तहत 26 थानों के अंतर्गत 74 ग्राम पंचायतों/वार्डों एवं स्कूल-कॉलेजों में 99 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 2,609 महिला-पुरुष एवं छात्र-छात्राएं जागरूक

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री पंकज श्रीवास्तव तथा पर्यवेक्षण अधिकारी/क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

कार्यवाही का विवरण-

1. जनपद के कुल 26 थानों के अंतर्गत 74 ग्राम पंचायतों/वार्डों एवं स्कूल-कॉलेजों में 99 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

2. इन कार्यक्रमों में 2,085 महिलाएं/बालिकाएं तथा 524 पुरुष/छात्र शामिल हुए। कुल 2,609 लोगों को जागरूक किया गया।

3. जागरूकता सामग्री के रूप में 1,466 प्रिंटेड सामग्री एवं 19 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी वितरित की गईं।

4. सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वाले 92 वाहनों का चालान किया गया।

5. एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 72 स्थानों पर 1,316 व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा 736 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई। 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

6. कुल 371 निजी टैक्सी/वाहनों की चेकिंग कर उनका सत्यापन किया गया।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं जागरूकता-

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1076, 181, 112, 102 एवं 108 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (POSH Act) के प्रति भी जागरूक किया गया।

आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button