आजमगढ़:भीरा गांव और बाजार में चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाया गया कूड़े का ढेर
सेक्रेटरी बलिराम, ग्राम प्रधान सुरेश पासी व प्रतिनिधि शेखर सरोज के नेतृत्व में हुई साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर
बरदह/आजमगढ़। ठेकमा ब्लॉक के भीरा गांव और बाजार में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। सेक्रेटरी बलिराम, ग्राम प्रधान सुरेश पासी और उनके प्रतिनिधि शेखर सरोज के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने गांव व बाजार की नालियों और रास्तों पर फैले कूड़ा-करकट को हटाया। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर को जेसीबी मशीन की मदद से साफ कराया गया।
अभियान के दौरान नालियों में जमा गंदगी और रास्तों पर बिखरे कचरे को हटाकर आवागमन सुचारु बनाने का प्रयास किया गया।नवरात्रि और दशहरे को लेकर भी और जगह भी साफ सफाई हुई गांव और बाजार के गंदगी से प्रभावित स्थानों की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। सफाई अभियान से सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े को हटाने के साथ ही ग्रामीणों और बाजार आने वाले लोगों को राहत पहुंचाने की पहल की गई।इस दौरान गांव और बाजार की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित सफाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों की सहभागिता भी जरूरी है, ताकि लोग इधर-उधर कूड़ा न फेंकें और गांव को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें।



