Azamgarh News:नरोत्तम ब्रह्म स्थान के पोखरे में डूबने से युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

नरोत्तम ब्रह्म स्थान के पोखरे में डूबने से युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तम ब्रह्म स्थान के पोखरे में बृहस्पतिवार को नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना कोतवाली जीयनपुर क्षेत्र के मदुवापार गांव निवासी करन पासवान (28 वर्ष), पुत्र सूर्यभान पासवान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को नरोत्तम ब्रह्म स्थान स्थित पोखरे में नहाते समय करन पासवान गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
करन पासवान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक शादीशुदा था मृतक के पास एक बच्ची भी थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हृदयविदारक घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button