आजमगढ़:केंद्र व प्रदेश सरकारसे आजीविका मिशन समूह सखियों का 12सूत्रीय की मांग शिव मोहन शिल्पकार

Azamgarh: Livelihood Mission group Sakhis' 12-point demand from the Central and State Governments - Shiv Mohan Shilpkar

आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ पर समूह सखियों द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार को अपने समस्याओं के संबंध में प्रमुख बातें उनके सामने प्रस्तुत किया गया! राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह सखियों का मुख्य मांगे :- जो निम्नलिखित रूप से है समूह सखियों को रेगुलर किया जाए जो न्याय संगत होगा समूह सखियों का मानदेय दो हजार के जगह कम से कम मासिक (बाईसहजार)देना सरकार सुनिश्चित करें ताकि पारिवारिक सामाजिक आर्थिक हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके!

समूह सखियों का सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना न्याय संगत होगा! समूह सखियों के परिवार को पारिवारिक लाभ शादी अनुदान बिना किसी ताम झाम के प्रदान कराया जाए!समूह सखियों के बच्चों के उच्चश्रेणी के शिक्षा को मुफ्त कराया जाना न्याय संगत होगा! समूह सखियों के समूह को बुलाने और कार्य जिला में यात्रा का भाड़ा एवं उनका खर्च सुनिश्चित किया जाना न्यास संगत होगा! समूह सखियों का बीमा एक्सीडेंटल कराने काम सरकार सुनिश्चित करने का काम करें!समूह सखियों द्वारा ड्राई राशन इनके नेतृत्व में वितरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके! समूह सखियों का एडमिट कार्ड बनाया जाए ताकि कार्य प्रणाली सुनिश्चित रूप से सुचारू हो सके! समूह सखी महिलाओं को उनके प्रत्येक दिन के कार्यों का डाटा डिटेल जानने के लिए स्क्रीन टच मोबाइल सरकार प्रदान करे ताकि प्रदर्शिता के साथ कार्य प्रणाली सरकार के समक्ष उपलब्ध हो सके ।समूह सखी के महिलाओं के मोबाइल रिचार्ज का खर्च सरकार देवे ताकि हर समस्या का समाधान आसानी से हो सके समूह सखियों के मानदेय का भुगतान उनके निजी बैंक अकाउंट में किया जाना अति आवश्यक एवं न्याय संगत होगा!

सभी 12 सूत्री मांग पत्रों को पर श्री शिल्पकार ने लोगों को आश्वासन दिया सभी मांग पर बिंदुवार सरकार और शासन प्रशासन से वार्ता होगी निश्चित रूप से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पूर्व मंत्री केंद्रीय कैबिनेट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी के नेतृत्व में सभी समूह सखियों को उनका हकअधिकार दिलाया जाएगा चाहे इसके लिए लंबी लड़ाई ही क्यों लड़नी पड़े न्याय संगत व्यवस्था को सुचारू से चलने के लिए सरकार से यह मांगों को राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी प्रमुखता के साथ उत्तर प्रदेशसरकार एवं केंद्र सरकार के समक्ष रखेगी! मौके पर उपस्थित समूह सखियों एवं कार्यकर्तागण सर्वश्री :- बृजेश राजभर, बालचंद जैसवारा, मुन्ना कुमार, अच्छेलाल, मुकुंद ज्ञानमती राय, चंद्रमी गौतम, ललिता गौतम, सरिता देवी, संगीता गौतम, सरिता गुप्ता, अनिता गौतम, सुषमा, बिंदु, सुनीता देवी, निर्मला पटेल, सरोज राजभर, चंद्रावती, बिंदु राजभर, कविता देवी, सुनीता देवी समेत सैकड़ो की संख्या लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button