घोसी मिशन शक्ति टीम ने नदवल मेले में परिवार से बिछड़े बालक को मां को सौंपा
Ghosi Mission Shakti team handed over the child who was separated from his family at Nadwal fair to his mother.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने नदवल गांव के दशहरा मेले में अपनी मां से बिछड़ गये चार वर्षीय बालक को लाउडस्पीकर से प्रसारित कराने के साथ प्रयास कर उसको उसकी मां से मिलवाया। मेले में घोसी पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता देखने को मिली। पुलिस की इस तत्परता की लोगों ने सराहना की।
हर साल की तरह इस बार भी नदवल गांव में दशहरा का भव्य मेले का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मेले को शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं कोतवाल रवींद्रनाथ राय पूरी मुस्तैदी से नेतृत्व कर रहे थे, वही एसआई श्रीप्रकाश सिंह एवं एसआई ऋचा सोनी अपनी टीम के साथ लगातार मेले में गश्त कर रही थींऔर शोहादों पर नजर बनाए हुए थी।
इसी दौरान मेले में अपने माँ के साथ मेला देखने आया आर्यन पुत्र छोटू राजभर निवासी सरायबड़े अपनी मां से बिछड़ गया। उसको रोता देख कर मिशन शक्ति टीम की एसआई ऋचा सोनी एवं महिला पुलिसकर्मियों ने दुर्गापूजा पंडाल में लेजाकर लाउडस्पीकर से बार बार इनके विषय में प्रसारित करा कर लोगों को सूचित किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चार वर्षीय बालक को उसके मां के आने पर बालक को सकुशल सुपुर्द कर दिया।बालक को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ बिछड़े बालक को परिवार से मिलाने की पुलिस की पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।



