Azamgarh News:मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 10 मतदान केंद्रों पर लगे कैंप, सौ से अधिक लोगों का पंजीकरण

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 10 मतदान केंद्रों पर लगे कैंप, सौ से अधिक लोगों का पंजीकरण

आजमगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2027 के मद्देनजर शनिवार को बिलरियागंज क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए विशेष कैंप लगाए गए। कैंप में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और क्षेत्रीय लेखपाल ने लोगों को जागरूक करते हुए नए मतदाताओं का पंजीकरण किया।

इसी क्रम में रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर पटवध के परिसर में बीएलओ कुसुम, बीएलओ सरिता पांडेय तथा क्षेत्रीय लेखपाल अशोक उपाध्याय मौजूद रहे। लेखपाल अशोक उपाध्याय ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुल 10 मतदान केंद्र हैं। इन सभी केंद्रों पर लोगों को जागरूक कर सौ से अधिक लोगों का पंजीकरण कराया गया। साथ ही मतदाता सूची में नाम और फोटो संबंधी त्रुटियों के संशोधन के लिए भी आवेदन लिए गए।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है, जिनका नाम किसी कारणवश छूट गया है या सूची में कोई त्रुटि है। इसके अलावा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को भी मतदाता सूची में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button