आजमगढ़ में गोकशी की सूचना से हड़कंप,पुलिस की छापे- पेमारी में भारी मात्रा में गौमांस बरामद
पुरवा-सार्सेना बॉर्डर के पास फरिहा की ओर पुलिस की कार्रवाई जारी, मामले में जांच तेज
आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुरवा-सार्सेना बॉर्डर के पास फरिहा की तरफ कथित गोकशी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद गंभीरपुर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में गौमांस बरामद होने की जानकारी सामने आई है।मामले को लेकर गंभीरपुर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस की छापेमारी जारी थी। पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहकर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, मामले में कितने लोग शामिल हैं, किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं और बरामद मांस की वास्तविक मात्रा कितनी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने आना बाकी है।फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



