Azamgarh News:नेहा मिश्रा के द्वारा विधानसभा क्षेत्र लालगंज के दो दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण, 100% फॉर्म डिजिटाइजेशन का दिया निर्देश
नेहा मिश्रा के द्वारा विधानसभा क्षेत्र लालगंज के दो दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण, 100% फॉर्म डिजिटाइजेशन का दिया निर्देश
लालगंज, आजमगढ़ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा के द्वारा मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र 351-लालगंज के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया।
नेहा मिश्रा के द्वारा पंचायत भवन अगेहता (बूथ 243-252), प्राथमिक विद्यालय डंडवल (428-437), प्राथमिक विद्यालय मईखरगपुर (76-81) तथा प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर जयद्रथयति (67-75) का निरीक्षण किया गया।
नेहा मिश्रा के द्वारा सभी बूथों पर बीएलओ रजिस्टर की जांच की गई। सभी बीएलओ द्वारा रजिस्टर व्यवस्थित पाए गए। उन्होंने सभी को नए संशोधित फॉर्मेट में रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।
नेहा मिश्रा के द्वारा पंचायत भवन अगेहता में मतदाता सूची का वाचन भी कराया गया, जहां बीएलओ, सुपरवाइजर, प्रधान और आम जनता मौजूद रही। उन्होंने कहा कि सूची में पाई गई किसी भी त्रुटि का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
नेहा मिश्रा के द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी बीएलओ आज अपने सुपरवाइजर के साथ बूथ पर रहकर मतदाता सूची का मिलान करें और सौ प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन के कार्य को प्राथमिकता से त्रुटिरहित रूप से पूरा करें।



