Azamgarh News:हार्दिक अभिनंदन वार्षिक आमसभा संपन्न, उत्कृष्ट समूहों को किया गया पुरस्कृत

हार्दिक अभिनंदन वार्षिक आमसभा संपन्न, उत्कृष्ट समूहों को किया गया पुरस्कृत

ठेकमा आजमगढ़

आजमगढ़ विकास खंड ठेकमा के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को मॉडल सीएलएफ प्रगति, उड़ान आजीविका संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन ऑपरेटर सचिन चौबे व विनोद चौहान ने किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ठेकमा जय प्रकाश व सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) राजबहादुर पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों की प्रगति और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोशन राम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नियमित बचत और आजीविका गतिविधियों से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सभी समूह नियमित बैठक करें और बेहतर कार्य कर अन्य समूहों के लिए प्रेरणा बनें।

 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सीएलएफ की प्रबंधक रानी मिश्रा व लेखाकार आरती ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान विनोद चौहान, चंदन दुबे, संगीता चौहान सहित समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button