Azamgarh News:तेज आवाज में डीजे बजने के बाद बिगड़ी व्यापारी की तबीयत, इलाज के दौरान मौत

तेज आवाज में डीजे बजने के बाद बिगड़ी व्यापारी की तबीयत, इलाज के दौरान मौत

 

माहुल में दुर्गा पंडाल के सामने डीजे बजाने को लेकर आरोप, बेटे ने उठाए सवाल

 

पवई (आजमगढ़)। स्थानीय नगर में सोमवार की रात तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। नगर निवासी मनोज गुप्ता (60), पुत्र शंभु गुप्ता की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने लगाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। हालांकि, मौत की वजह और डीजे की आवाज से उसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

 

सौरभ गुप्ता के अनुसार, उनके घर के सामने पहली बार दुर्गा पूजा का पंडाल लगाया गया है। उनका आरोप है कि पंडाल संचालकों की ओर से तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। परिवार की ओर से मना किए जाने के बावजूद सोमवार की रात डीजे की आवाज तेज रखी गई। इसी दौरान उनके पिता मनोज गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई।

 

परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सौरभ ने बताया कि उनके पिता को पहले से हृदय संबंधी परेशानी थी और उनका इलाज चल रहा था।

घटना के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने और ध्वनि प्रदूषण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। और नगर वासियो में आक्रोश व्याप्त है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button