Azamgarh News:पवई में सड़क हादसा: बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

पवई में सड़क हादसा: बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

नरसिंह पवई आजमगढ़ 27 अक्टूबर:जिले के पवई थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर सर्विस लेन पर अचानक सामने बकरी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर झटके से मुड़ गई। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसुम (40 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय राम नेवाज, निवासी फरीदपुर मोकलपुर, थाना अखंड नगर, जिला सुल्तानपुर, अपने भांजे विकास (22 वर्ष), पुत्र शालिकराम के साथ आजमगढ़ जिले के महाराजगंज स्थित भैरों बाबा मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।इसी दौरान पवई थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर सर्विस लेन पर अचानक सामने एक बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और बाइक झटके से मुड़ गई। इससे पीछे बैठी कुसुम सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।हादसे के बाद घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button