Azamgarh News:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

आजमगढ़ मार्टिनगंज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मार्टिनगंज पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद राजभर की अध्यक्षता में पार्टी स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया पार्टी कार्यकताओं पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए धर्म रक्षक चक्रवती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माला पुष्प अर्पित कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया गया

स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार एवं इतिहासकार डॉ एम बी राजभर ने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्थापना विगत 24 वर्ष पूर्व समाज के असहाय दवे कुचले लोगो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है पार्टी कार्यकता पार्टी को अपनी पार्टी मनाते हुए लोगों को जोड़ने का कार्य करे उहोंने ने कहा कि पार्टी के लोगों को बहुत संघर्ष करना बहुत जरूरी है मजबूती से पार्टी को आगे बढ़ाना है । इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ एवं दीदारगंज विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुडु ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करना जरूरी है पार्टी कार्यकता सारे मतभेदों को भूल कर संगठन को मजबूती प्रदान करे आगामी विधान सभा 2027 में जनपद की अतरौलिया दीदारगंज मेहनगर विधानसभा में पार्टी संगठित होकर प्रसार प्रचार में जुट जाए आगामी 29 नवंबर को जनपद मुख्यालय पर सामाजिक समरसता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकता पदाधिकारी गांव गांव घर घर जाकर प्रसार प्रचार करे । राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर समय प्रयास रथ है पार्टी का संगठन प्रदेश ही नहीं देश के कई प्रदेशों में पार्टी कार्यकता कार्य कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है इस दौरान गोपाल सोनी रमेश राजभर मूलचन्द्र राजभर रमेश राजभर शिवपूजन राजभर अनीता राजभर मंगला प्रसाद दुबे धनंजय सिंह विकाश सिंह सुरेंद्र यादव शुभम् सिंह मंजय सिंह समेत आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button