Azamgarh News:स्वयं सहायता समूह के दीदियों का निःशुल्क ई-केवाईसी एवं उनके खाते का लोकोस एप पर प्रविष्टि का अभियान शुरू*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*स्वयं सहायता समूह के दीदियों का निःशुल्क ई-केवाईसी एवं उनके खाते का लोकोस एप पर प्रविष्टि का अभियान शुरू*
आजमगढ़ 27 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों का ई-केवाईसी एवं समूह सदस्यों के खाते का लोकोस एप पर प्रविष्टि का अभियान चलाया गया हैं।
उपायुक्त स्वत: रोजगार डॉ आराधना त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुंचाने के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का निःशुल्क ई-केवाईसी (e-KYC) एवं समूह सदस्यों के खाते का लोकोस एप पर प्रविष्टि का विशेष अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के पोर्टल पर पंजीकृत सभी सक्रिय महिला सदस्यों के आधार कार्ड का डिजिटल सत्यापन LokOs मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किया जा रहा है।
पूरी तरह से निःशुल्क है सेवा
समूह की दीदियों के लिए यह ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है। इसके लिए किसी भी सदस्य को कोई शुल्क या पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। गांव स्तर पर तैनात समूह सखी, ई-बुककीपर द्वारा सदस्यों के घर-घर जाकर या ग्राम संगठन (VO)/ संकुल स्तरीय संघ (CLF) कार्यालय पर मोबाइल ऐप में Face Authentication (चेहरा स्कैन) के जरिए यह सत्यापन बिना किसी खर्च के किया जा रहा है।



