जबलपुर में जुए के फड़ों पर पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार

Police raid gambling dens in Jabalpur, 16 gamblers arrested

जबलपुर में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। अधारताल और कटंगी थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 16 जुआरियों को ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से कुल 13 हजार 70 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अधारताल थाना पुलिस को 25 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा मोहल्ला में मोटे के घर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर राजेन्द्र पाण्डे, फरहान खान, मोहसिन खान, सोनू बर्मन, मोनू डोंगरे, वसीम खान, सद्दाम मंसूरी और राशिद खान को पकड़ा। इनके पास से 7 हजार 800 रुपये और ताश के पत्ते जब्त किए गए।इसी तरह अधारताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुदवारी में कार्रवाई करते हुए आलोक साहू, विवेक, रोहित कोल, विशाल कोल, सोहेल खान और शहनवाज मंसूरी को जुआ खेलते पकड़ा। इनके कब्जे से एक हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए। वहीं कटंगी थाना पुलिस ने 26 अक्टूबर की रात कुण्डा नाला के पीछे एक खेत में दबिश दी। यहां बल्ब की रोशनी में जुआ खेल रहे अब्दुल खान, धनेश जैन, अनिल ठाकुर और आकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। विपिन ताम्रकार थाना प्रभारी ने बताया पुलिस ने इनके पास से ताश के 52 पत्ते और 4 हजार 270 रुपये नकद जब्त किए। कार्रवाई में अधारताल और कटंगी थाना पुलिस की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जुआ और सट्टे जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

बाइट विपिन ताम्रकार थाना प्रभारी

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button