Azamgarh News:खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत पर चलाया विशेष छापा अभियान

दिनांकः 29.10.2026

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो यथा- मिठाई, खोया, पनीर, दूध, खाद्य तेल व नमकीन के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ द्वारा गठित अन्तरजनपदीय टीम द्वारा लालगंज से 01 खोया व 01 छेना मिठाई का नमूना, भंवरनाथ से 01 छेना मिठाई व 01 मोतीचूर का नमूना, नगर पालिका मातवरगंज से 01 सोनपापड़ी व 01 परवल मिठाई का नमूना, कप्तानगंज से 01 मेवा लड्डू व 01 छेना मिठाई का नमूना, बेलइसा से 01 बेसन लड्डू व 01 खोया का नमूना, रसीदगंज से 01 सूजी कलाकन्द व 01 डोडा बर्फी का नमूना संग्रहित करते हुए 08 खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार नोटिस की अनुशंसा की गयी। उक्त टीम में जनपद बलिया के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार सिंह, श्री अखिलेश मौर्या, श्री राकेश व श्री पुरन्दर यादव तथा जनपद मऊ से श्री अमित कुमार राणा, श्री ओम प्रकाश यादव व श्रीमती रीता सम्मिलित थे। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में श्रीमती बेबी सोनम द्वारा खाद्य सचल प्रयोगशाला से खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को जागरूक किया गया। अब तक त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में 21 नमूनें संग्रहित किये जा चुके हैं तथा खोया 25 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 7,500/- व बूंदी का लड्डू 95 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 19,500/- तथा कलाकन्द मिठाई 20 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 5,000/- को दूषित अवस्था में पाये जाने पर मौके पर नष्ट कराया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार की कार्यवाही आगामी त्यौहारों तक अनवरत जारी रहेगी। उन्होनें साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button