जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महारैली के लिए भरी हुंकार
Congress workers in Jabalpur raised slogans for the 'Save Vote, Save Country' mega rally.

जबलपुर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महारैली और यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहपूर्वक प्रस्थान किया है। राहुल गांधी के आह्वान पर देश भर से लोकतंत्र प्रेमी जनता रामलीला मैदान पहुंच रही है, जिसमें जबलपुर से भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रेन, बस और अन्य माध्यमों से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देश के लोकतंत्र को समाप्त करने का षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि देश में संविधान के नियमों और लोकतंत्र को कायम रखने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल एकजुट होकर इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं और लाखों की तादाद में कार्यकर्ता वहां पहुंचकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुंकार भरेंगे।
बाइट सौरभ नाटी शर्मा नगर अध्यक्ष
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



