Jabalpur news:मदन महल क्षेत्र में अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सात पेटी शराब जब्त
Jabalpur News: One accused arrested with illegal liquor in Madan Mahal area, seven boxes of liquor seized
जबलपुर के थाना मदन महल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरैया प्लाट के पास एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम दिनेश उर्फ दिल्लू विश्वकर्मा है। थाना प्रभारी मदन महल उमेश यादव ने बताया आरोपी के कब्जे से कुल सात पेटी अवैध शराब जब्त की गई है, जिसमें पांच पेटी देसी और दो पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी से इस संबंध में गहन पूछताछ कर रही है कि वह इतनी मात्रा में शराब कहां से लेकर आ रहा था और इसे किसे सप्लाई करने की योजना थी। इस पूरी कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना और जांच शुरू कर दी गई है।
बाइट उमेश यादव थाना प्रभारी मदनमहल
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



