आजमगढ़:यातायात माह का भव्य शुभारम्भ: अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Azamgarh: Traffic month inaugurated in a grand manner: Additional Superintendent of Police (Traffic) Pankaj Srivastava flagged off the awareness rally.

आजमगढ़। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार, 01 नवंबर 2026 को यातायात माह नवंबर का भव्य शुभारम्भ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति एवं सक्रिय नेतृत्व से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली ने नगर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों से गुजरकर लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, विशाल मेगा मार्ट, घंटाघर सहित शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में जनपदवासियों से अपील की कि यातायात नियमों को केवल पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने, सुरक्षित ओवरटेकिंग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की विशेष हिदायत दी। साथ ही दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने की अपील भी की।

यातायात व्यवस्था को लेकर पंकज श्रीवास्तव की सक्रियता और जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय

अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने अपने कुशल मार्गदर्शन, सक्रिय कार्यशैली और जनहित के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से यातायात जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने का संदेश दिया। उनके द्वारा स्वयं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना इस बात का परिचायक रहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनका उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल यादव, क्षेत्राधिकारी यातायात किरण पाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल सहित यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि यातायात माह का आयोजन 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं प्रवर्तन कार्यवाहियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।सड़क सुरक्षा, जनसुरक्षा और सुरक्षित सफर का संकल्प लेकर आजमगढ़ पुलिस का यह अभियान निश्चित रूप से सराहनीय पहल है। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव की सक्रिय भूमिका और जनजागरूकता के प्रति समर्पण इस अभियान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button