Azamgarh News:दुकानदार पर जानलेवा चाकू से हमला करने के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
*जनपद आजमगढ़ थाना कोतवाली
दुकानदार पर जानलेवा चाकू से हमला करने के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 30.10.2026 को वादी गुड्डू कुमार सोनकर निवासी मुहल्ला पहाड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भाई मनोज सोनकर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान राहुल मोदनवाल एवं एक अन्य युवक के बीच हो रहे विवाद में उनके भाई द्वारा बीच-बचाव किया गया। आरोप है कि इसके बाद राहुल मोदनवाल ने मिंटू मोदनवाल एवं उसके दामाद अमित मोदनवाल के कहने पर मनोज सोनकर पर जान से मारने की नीयत से चाकू से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 565/2026 धारा 109(1), 352, 3(5) बीएनएस एवं धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31.10.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी पहाड़पुर मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तों 1. अमित मोदनवाल एवं 2. मिंटू मोदनवाल को मुकेरीगंज से समय करीब 13:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता-*
1. अमित मोदनवाल पुत्र अनिल मोदनवाल, निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर, कस्बा महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
2. मिंटू मोदनवाल पुत्र स्व0 बैकुंठ, निवासी पहाड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 565/2026 धारा 109(1), 352, 3(5) बीएनएस एवं धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी पहाड़पुर।
2. हे0का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली।
3. का0 पिन्टू यादव, थाना कोतवाली।



