आजमगढ़:युवा शक्ति के बिना समाज की प्रगति अधूरी, एकजुटता से ही तय होगी सफलता-अतुल कुमार अग्रवाल
Azamgarh: Society's progress is incomplete without youth power, success will be determined only by unity - Atul Kumar Agarwal
आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय प्रांगण में अग्रवाल युवा समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोषाध्यक्ष आदर्श अग्रवाल और सहायक कोषाध्यक्ष अक्षत अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जयंती के आय-व्यय का पारदर्शी विवरण प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर अनिमेष अग्रवाल, प्रभास अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, अभी अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल और आदित्य अग्रवाल सहित कई नए युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की, जिनका ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन का पटका पहनाकर स्वागत किया। महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने समाज की प्रगति और युवाओं के इस संगठित प्रयास की सराहना की। श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल (मुन्ना बाबू) ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है और लक्ष्मीपुत्र होने के नाते बिना किसी आरक्षण के अग्रवाल समाज ने अपनी मेहनत से प्रगति की है। उन्होंने सभी से एक-एक ईंट की तरह एकजुट होकर समाज को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत ट्रस्ट अध्यक्ष का जन्मदिन सहभोज के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान शशि भूषण अग्रवाल, सीताराम, सुनील कुमार अग्रवाल, मनीष रतन अग्रवाल, रवि भूषण गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल, गिरिराज सिंघल, रमेश अग्रवाल, श्याम प्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनी रत्न अग्रवाल , राकेश अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल चंदन अग्रवाल, आशीष गोयल, हेमंत गर्ग, निखिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, गगन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल शशांक अग्रवाल, कुशाग अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल, संचित अग्रवाल, सर्वोत्तम गोयल, संदीप अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, अमन अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आलेख अग्रवाल आदि का महामंत्री अम्बर अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।



