आजमगढ़:निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन
Azamgarh: Free health check-up and medical camp organised
आजमगढ़ :नगर के सिविल लाइंस स्थित वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय की कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।शिविर में जिले के जाने-माने नवजात, शिशु एवं किशोर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर अग्रवाल तथा सर्जन डॉ. नेहा गुप्ता ने अपनी सेवाएं दीं।जांच के दौरान डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव के चलते बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं आम हो रही हैं। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को सलाह दी कि वे बदलते मौसम में पूरी सतर्कता बरतें, पूरे शरीर को ढकने वाले गर्म कपड़े पहनें ताकि ठंड से बचाव हो सके। शिविर में लगभग 302 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने एक सराहनीय पहल करते हुए घोषणा की कि श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज का जो भी विद्यार्थी अपना स्कूल आईडेंटिटी कार्ड लेकर वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचेगा, उसका डॉक्टर द्वारा परामर्श और दवाइयां बिल्कुल निःशुल्क दी जाएंगी।विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल ने इस सफल और नेक आयोजन के लिए वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं, ऐसे में डॉक्टरों द्वारा यह निशुल्क सेवा और विशेष सुविधा प्रदान किया जाना समाज के लिए एक बेहद सराहनीय कदम है।इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, श्याम प्रकाश अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, सुदेश सिंह, राजीव श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षकगण, प्रधानाचार्य, चिकित्सकद्वय एवं सभी सहयोगी उपस्थित रहे, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह शिविर अत्यंत सफल रहा।



