आजमगढ़:ससुराल में छत पर काम करते समय सीढ़ी से गिरकर अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Azamgarh: Middle-aged man dies after falling from a ladder while working on the roof of his in-laws' house, family in turmoil

गंभीरपुर (आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी प्रेमचंद पुत्र सतनू की सोमवार को ससुराल में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, प्रेमचंद सोमवार को बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव स्थित अपने ससुराल गए थे। वहां वह छत पर कुछ काम करने के लिए सीढ़ी से चढ़ रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी पर पैर ठीक से नहीं पड़ने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्री का पिता था मौत की सूचना मिलते ही पत्नी तारा देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मंगलवार की सुबह मृतक के भतीजे सुनील ने बरदह थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संबंध में ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button