आजमगढ़:ऑटो रिक्शा चालक समिति व जन किसान कल्याण समिति ने प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
Azamgarh: Delegation of Auto Rickshaw Drivers Committee and Jan Kisan Kalyan Samiti submitted a memorandum addressed to the Prime Minister and the Chief Minister.
आजमगढ़। ऑटो रिक्शा चालक समिति व जन किसान कल्याण समिति के संयुक्त तत्वधान में प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपकर जिले, प्रदेश और देश भर के सभी गरीबों व आम जनता को आयुष्मान कार्ड का लाभ सुलभ कराने की पुरजोर मांग की है। समिति ने मांग की है कि आयुष्मान कार्ड की सहायता राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए और जब तक सभी पात्र लोगों के यह कार्ड नहीं बन जाते, तब तक केवल आधार कार्ड के जरिए ही मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए। साथ ही, वर्ष 2011 के पुराने मानकों को छोड़कर नए सिरे से गरीबी रेखा का निर्धारण करने, चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों की फीस व जांच दरों को ब्लैकबोर्ड या पोस्टर पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने और इस मुद्दे पर सत्ता के साथ-साथ विपक्ष की खामोशी पर भी सवाल उठाए गए हैं।प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर विचार कर इन्हें पूरा नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा शासन-प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान महामंत्री मनोज यादव, संगठन मंत्री शाहिद अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।



