Azamgarh News:लालगंज विधानसभा के बॉटम-50 बीएलओ के साथ एसडीएम नेहा मिश्रा ने की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची में सुधार के दिए निर्देश

ठेकमा, आजमगढ़

आजमगढ़ लालगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के बॉटम 50 बीएलओ, बॉटम सुपरवाइजर एवं एईआरओ शामिल हुए।

बैठक के दौरान मतदाता सूची में महिला एवं पुरुष मतदाताओं के जेंडर रेशियो में सुधार करने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम नेहा मिश्रा ने निर्देश दिया कि पात्र महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक फॉर्म भरवाए जाएं, ताकि मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। इसके लिए बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन करने तथा पात्र मतदाताओं की पहचान कर आवश्यक फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बीएलओ रजिस्टर को निर्धारित प्रारूप में तैयार करने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा डोर-टू-डोर सत्यापन कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल कराने तथा जेंडर रेशियो में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने पर बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button