आजमगढ़:एडीजी नवीन अरोरा ने पुलिस लाइन आजमगढ़ का किया वार्षिक निरीक्षण, परेड की सलामी लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Azamgarh: ADG Naveen Arora conducted the annual inspection of the Police Line Azamgarh, took stock of the arrangements by saluting the parade.

आजमगढ़, 3 नवंबर:वार्षिक निरीक्षण-2026 के द्वितीय दिवस पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी नवीन अरोरा ने मंगलवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और नौ टोलियों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का जायजा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से आए आईपीएस अधिकारियों ने भी निरीक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।एडीजी ने परेड की सभी नौ टोलियों को मंच के सामने से गुजारकर उनके टर्नआउट, अनुशासन और साज-सज्जा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अलग-अलग संचालन कराकर उनकी दक्षता का परीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बैंड पार्टी एवं डॉग स्क्वायड का भी जायजा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।इसके बाद एडीजी ने वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में स्थापित क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाई गई चार हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया। इससे पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को खेल गतिविधियों में सुविधा मिलेगी।पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने डॉग स्क्वायड, डायल-112 के वाहनों एवं उपकरणों, मेस, आरक्षी बैरक, जूडो-कराटे प्रशिक्षण स्थल, जिम, क्रेच नन्ह सितारा तथा क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया। एमटी शाखा में वाहनों की उपलब्धता और रखरखाव की स्थिति भी देखी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को संसाधनों का उचित रखरखाव करने और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें एडीजी ने पुलिसकर्मियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने वेतन संबंधी विसंगतियों सहित अन्य समस्याएं उनके समक्ष रखीं। एडीजी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं पूरी लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की नसीहत दी। साथ ही आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button