Azamgarh News:दीपावली पर अवैध पटाखों के कारोबार पर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) राजीव कुमार शुक्ल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद आजमगढ़ में स्थित आतिशबाजी के लाइसेंसियों के दुकानों की जॉच उप जिला मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर पटाखों के विनिर्माण, भण्डारण एवं विक्रय की जाँच करायी जा रही है। यदि किसी स्थान पर बिना लाइसेंस के या आबादी के मध्य पटाखों का विनिर्माण, भण्डारण एवं विक्रय किया जाना संज्ञानित हो तों तत्काल कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के कन्ट्रोल रूम में दूरभाष सं0-9454417172 पर तत्काल सूचित करें। नियमों का उल्लंघन पायें जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button