आजमगढ़:धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिधारी पुलिस अलर्ट,थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
धनतेरस एवं दीपावली के मद्देनजर सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। उनके निर्देशन में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जा रही है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रिय निगरानी से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और अपराधियों के प्रति सख्त रवैया सराहनीय है।
आजमगढ़। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। धनतेरस के अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।गौरतलब है कि थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा सिधारी थाने का कार्यभार संभालने के बाद से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जा रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिस की सक्रियता और चेकिंग अभियान के माध्यम से अपराधियों पर शिकंजा कसने का प्रयास लगातार जारी है।धनतेरस और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो रहा है। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



