आजमगढ़:त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी मानुष पारीक की सक्रियता सराहनीय,पुलिस बल के साथ संभाला मोर्चा
धनतेरस और दीपावली को लेकर कोतवाली क्षेत्र में रूट मार्च, सर्राफा बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा का लिया जायजा
आजमगढ़। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक की सक्रियता और कुशल नेतृत्व में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिसिंग की जा रही है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दो थानों के पुलिस बल और एक प्लाटून पीएसी के साथ रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, सर्राफा बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान ASP सिटी मानुष पारीक ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस सक्रियता से जहां असामाजिक तत्वों में कानून का भय नजर आया, वहीं आमजन और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। उन्होंने आमजन से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।त्योहारों के मद्देनजर ASP सिटी मानुष पारीक की सक्रिय निगरानी, बेहतर समन्वय और मौके पर मौजूदगी से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। पुलिस प्रशासन की इस तत्परता की आमजन एवं व्यापारियों के बीच सराहना हो रही है।



