जबलपुर पुलिस ने दिवाली पर पेंशनर्स और बुजुर्ग पुलिसकर्मियों के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
Jabalpur Police organised a health check-up camp for pensioners and elderly policemen on Diwali.
जबलपुर पुलिस द्वारा दिवाली के खास अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के पेंशनर्स और वरिष्ठ (ओल्ड एज) पुलिसकर्मियों को आमंत्रित किया गया। इस पहल के तहत पुलिस लाइन में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जबलपुर के प्रमुख अस्पतालों के सहयोग से लगभग 100 बुजुर्गों और पेंशनर्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में पुलिस अधीक्षक महोदय भी विशेष रूप से शामिल हुए और सभी ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस स्वास्थ्य शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, आंखों की जांच (आई चेकअप) और अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा, मौके पर दो कंप्यूटर ऑपरेटर भी तैनात किए गए थे, ताकि जिन पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) बनवाने या उसमें आ रही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, उनका समाधान मौके पर ही किया जा सके। एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने बताया जबलपुर पुलिस का यह अनूठा प्रयास बुजुर्ग कर्मचारियों के लिए दिवाली के एक बेहतरीन उपहार के रूप में सामने आया है।
बाइट अनु बेनीवाल एडिशनल एसपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



