Jabalpur news:दीपावली के अवसर पर नारी निकेतन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Jabalpur News: Special program organized at Nari Niketan on the occasion of Diwali

Jabalpur Madhya pradesh news,

दीपावली के पावन पर्व पर महिला थाना प्रभारी और महिला प्रभार से जुड़े डीएसपी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन नारी निकेतन में किया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ सीएसपी आशीष जैन नारी निकेतन की आकस्मिक चेकिंग भी कराई गई ताकि वहाँ की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया जा सके। अधिकारियों ने वहाँ रहने वाली लड़कियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

अपने परिवार से दूर रहने वाली इन लड़कियों को त्योहार के मौके पर अपनेपन का अहसास कराने के लिए यह अनूठी पहल की गई। इस दौरान उन्हें मिठाइयाँ और ग्रीन क्रैकर्स (पर्यावरण-अनुकूल पटाखे) प्रदान किए गए, जिससे वे भी इस उत्सव का आनंद पूरी गर्मजोशी और परिवार जैसी भावना के साथ उठा सकें।

बाइट अनु बेनीवाल एडिशनल एसपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button