Jabalpur news:मदन महल में 22 लाख की चोरी का खुलासा: सीरियल चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News: 22 lakh theft in Madan Mahal revealed: Serial thief gang exposed, main accused arrested

जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र के एक पॉश इलाके के बंगले से करीब 22 लाख रुपये नकद चोरी के मामले में पुलिस ने एक बड़े सीरियल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की गठित टीमों द्वारा की गई सघन तलाश के दौरान संदेह के आधार पर विवेक नोनिया नामक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों—कबूतर नोनिया और साहिल सोनी उर्फ खस्ता—के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर मदन महल के अलावा विजयनगर स्थित एक मंदिर और एक स्कूल में भी सिलसिलेवार चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया था।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विवेक नोनिया को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के माल को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में आरोपी की मां तथा बहन को भी सह-आरोपी बनाया है, जिनके पास से अलग-अलग स्थानों से चुराई गई राशि में से 8.5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। विजयनगर, मदन महल और माड़ोताल थानों की संयुक्त पुलिस टीमों की बेहतरीन मेहनत के चलते इस चोर गिरोह का खुलासा संभव हो सका है। फिलहाल, फरार चल रहे अन्य आरोपियों कबूतर नोनिया और साहिल की तलाश तेजी से जारी है तथा पुलिस इन शातिर अपराधियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।

बाइट आयुष जाखड़ एडिशनल एसपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button