Jabalpur news:रहवासी इलाकों में अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर पुलिस की गाज, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News: Police crack down on illegal firecracker sellers in residential areas, 5 accused arrested

जबलपुर। जिले के रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशों के परिपालन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना लार्डगंज, गढ़ा, गोहलपुर और बरेला की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटाखे बेच रहे पांच दुकान संचालकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना लाइसेंस विक्रय के लिए रखे गए हजारों रुपये मूल्य के विभिन्न प्रकार के पटाखे और आतिशबाजी जब्त की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लार्डगंज थाना क्षेत्र से मनीष केशरवानी (निवाड़ीगंज) और अंकित चौधरी (चंडालभाटा), गोहलपुर से आशीष अग्रवाल (गोरखपुर), गढ़ा से अजय पटेल (बीटी तिराहा) तथा बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार से सपना जैन को पकड़ा। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया पूछताछ में आरोपी पटाखे रखने व बेचने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने माल जब्त कर लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5 और 9(ख)(1)(ख) के तहत पृथक-पृथक मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

बाइट आयुष जाखड़ एडिशनल एसपी

O

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button