Azamgarh News;नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों की खरीद-फरोख्त कर अनैतिक व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का एक और अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार

*थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़*

युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिहार ले जाकर अनैतिक व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार।

पूर्व में गिरफ्तार 02 अभियुक्तों से पूछताछ एवं विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्त गफ्फार मिया को बिहार के पूर्वी चंपारण से किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 18.03.2026 को थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना अहरौला पर तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 143/144/111 बीएनएस एवं धारा 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA), 1956 की वृद्धि की गई।

उक्त अभियोग में दिनांक 06.11.2026 को अभियुक्त अभिषेक राज एवं उसकी पत्नी सितारा खातून को बिहार के पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना में प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिहार ले जाते थे तथा अनैतिक व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के हाथों बेच देते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में निरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा बिहार के जनपद पूर्वी चंपारण में दबिश दी गई। दिनांक 09.11.2026 को रात्रि करीब 21:00 बजे थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरैया स्थित अभियुक्त के घर से गफ्फार मिया को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अकेली एवं परेशान युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें बिहार ले जाकर सरिता नामक महिला के हाथों बेच दिया जाता था, जहां उनका शोषण कर अनैतिक व्यापार कराया जाता था। अभियुक्त ने कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया एवं गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों की दर्जनों युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बेचने की बात बताई है। प्रकरण में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

गफ्फार मिया पुत्र नवाजुद्दीन मिया, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम सरैया मधुवन, थाना मधुवन, जनपद पूर्वी चंपारण, बिहार।1. बिन्द्या पत्नी गफ्फार मिया, निवासी ग्राम सरैया मधुवन, जनपद पूर्वी चंपारण, बिहार।

2. सुरेश राम पुत्र बासूदेव राम, निवासी ग्राम बखरा, वार्ड नं0 20, थाना मोतीपुर, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार।

3. छोटू राम पुत्र कैलाश राम, निवासी ग्राम बखरा, वार्ड नं0 20, थाना मोतीपुर, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार।

4. महेश पुत्र अज्ञात, निवासी महनवा चौक, जनपद मोतीहारी, बिहार।

5. गीता पत्नी महेश, निवासी महनवा चौक, जनपद मोतीहारी, बिहार।

6. सरिता पत्नी छोटू, निवासी लेवालार चौक, मोतीहारी, बिहार।

7. अली पुत्र अज्ञात, निवासी किशनगंज, बिहार।

मु0अ0सं0 70/2026 धारा 87/143/144/111 बीएनएस एवं धारा 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA), 1956, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़  मु0अ0सं0 46/2024 धारा 363 भादवि, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया।निरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी, का0 सुधीर प्रजापति, का0 अमित पाण्डेय एवं म0का0 वन्दना सिंह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button