Azamgarh News:आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आजमगढ़ बलरामपुर ,पटवध से बबलू राय
जनपद आजमगढ़ दिनांकः 10.11.2026
आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना बरदह पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के प्रयास के मामले में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
थाना सिधारी पुलिस ने डीजल चोरी के अभियोग में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 3,465 रुपये कीमत का चोरी का डीजल किया बरामद।*
1. थाना बरदह: हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
*पूर्व की घटना का विवरण-* दिनांक 10.09.2026 को वादी मुकदमा मनोज बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द निवासी ग्राम कुम्भ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके भाई को राजगंज बाजार से चौकी गांव के मध्य रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा लोहे की पाइप से सिर पर जानलेवा प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 302/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) व 115(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आने पर धारा 3(5) व 324(4) बीएनएस की वृद्धि की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 10.11.2026 को उ0नि0 रितेश खरवार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त *शिवम कुमार पुत्र राजबली निवासी ग्राम कुम्भ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष* को सरायमोहन तिराहे के पास से समय करीब 12:20 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त अपनी गलती की माफी मांग रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
**2. थाना सिधारी: डीजल चोरी के अभियोग में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का डीजल बरामद**
*पूर्व की घटना का विवरण-* दिनांक 09.11.2026 को वादी मुकदमा प्रवीण कुमार यादव पुत्र विनय कुमार यादव निवासी मलिकपुरा, थाना सादियाबाद, जनपद गाजीपुर द्वारा थाना सिधारी पर लिखित तहरीर दी गई कि वाहन संख्या UP50CX5999 के चालक द्वारा करीब 3,465 रुपये तथा एक स्कॉर्पियो वाहन के चालक द्वारा करीब 4,500 रुपये का ईंधन चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-* दिनांक 10.11.2026 को उ0नि0 मृत्युंजय सिंह मय हमराह द्वारा बैठौली बाईपास पर पुल के पास से अभियुक्त *सौरभ कुमार राय पुत्र मनोज कुमार राय निवासी रेवड़ी डीह, थाना कोपागंज, जनपद मऊ, उम्र करीब 32 वर्ष* को समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 3,465 रुपये कीमत का डीजल बरामद किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में सुसंगत धारा की वृद्धि की गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपनी सफाई मा0 न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमें—*
*थाना बरदह:* उ0नि0 रितेश खरवार एवं का0 ललित सरोज।
*थाना सिधारी:* उ0नि0 मृत्युंजय सिंह, का0 गौरव जायसवाल एवं का0 आकाश कुमार।



