Azamgarh News:थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने छाता, अंगवस्त्र, रामचरितमानस और साइकिल भेंट कर दी भावभीनी विदाई

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज थाने में तीन होमगार्ड जवान हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह हुआ संपन्न,

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर में होमगार्ड जवान रामजीत यादव, परमहंस यादव एवं रामजनम यादव के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने तीनों होमगार्ड जवानों को छाता, अंगवस्त्र, फूलमाला, रामचरितमानस, साइकिल, मिठाई सहित विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान कम्पनी कमांडर बुद्धिराम यादव भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, कम्पनी कमांडर बुद्धिराम यादव एवं साथी होमगार्ड जवानों ने तीनों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

विदाई समारोह में सुरेश शर्मा, बाबूराम यादव, सुभाष चन्द्र, प्रमोद शर्मा, ठाकुर यादव, देवराम यादव, राजेश राय, राजेश कुमार, राम आसरे, संजय कुमार पाण्डेय, मंगल पासवान, सच्चिदानंद राय सहित दर्जनों होमगार्ड जवान मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button